आगरा, फरवरी 2 -- सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी छात्रों को तिलक लगाकर सम्मान के साथ आयोजन स्थल तक पहुंचाया गया जो भारतीय परंपरा के अतिथि देवो भव का आभास करा रहा था। कक्षा 11 के छात्रों ने अपने सीनियर्स के स्वागत में अनेक रंगारंग कार्यक्रम और नृत्य पेश किए। अनेक खेल रखे गए। मिस मार्क्स शिवानी यादव और मिस्टर मार्क्स शिवम यादव रहे। संचालन शिक्षक राहुल देव ने किया। प्रधानाचार्य अंजू डेनियल ने शुभकामनाओं के साथ समापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...