नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस डिज़ाइन एंड इनोवेशन एकेडमी में मंगलवार को क्रिसमस मनाया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. विकास धवन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और सेवा भाव की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में कैरोल सिंगिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं और केक कटिंग के साथ समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...