छात्रों ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ ली
रिषिकेष, सितम्बर 7 -- नगर निगम ऋषिकेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया। सोमवार को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों, स्वच्छ वायु के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है, जिसमें युवाओ की मुख्य भूमिका हमेशा रहेगी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: कपड़े का थैला अपनाकर पर्यावरण बचाने को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.