रिषिकेष, अप्रैल 13 -- तीर्थनगरी में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न स्कूलों में बैसाखी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें छात्र छात्राओं ने पंजाबी वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। सोमवार को ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्य बिंदु शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कैप्टन सुमंत डंग ने कहा कि सभी बच्चों को और अत्यधिक रूप से नई-नई गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए, ताकि उनकी प्रतिभाओं को निखार मिल। सर्वप्रथम सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी वेशभूषा में कई प्रकार की कलाकृतियों द्वारा बैसाखी पर्व पर आधारित पंजाबी गीतों पर सुंदर नृत्य पेश किए। यह भी ...