पीलीभीत, फरवरी 18 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में चल रहे एनएसएस छात्र छात्रा के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीसलपुर डिग्री कालेज के एनएसएस छात्रा इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ लक्ष्यगीत के साथ किया गया। बौद्धिक सत्र में रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं प्रख्यात पर्यावरण विद डॉ. टी एच खान ने अपने प्रेरक वक्तव्य में पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उधर छात्र इकाई सड़क सुरक्षा रैली निकालकर लोगों को हेलमेट लगाने और बाइक धीरे चलने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...