मेरठ, मार्च 28 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी कॉलेज में एससी-एसटी क्लस्टर्स के लिए तकनीकी और नवाचार कौशल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट निदेशालय और बायोटेक्नोलॉजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित योजना उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और विकास के अंतर्गत संचालित किया गया। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट निदेशक प्रो. आरएस सेंगर, डॉ. अमर प्रकाश गर्ग, डॉ. नीलेश कपूर, प्रो. अजय अग्रवाल, डॉ. अश्वनी गोयल, डॉ. बुधयश गौतम, डॉ. पंकज चौहान, डॉ. नीलेश कपूर और डॉ. बुधयश गौतम का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...