गंगापार, फरवरी 13 -- विकास खंड उरुवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकुरी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्र द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत सदैव सफलता दिलाती है। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि गांव के सामान्य परिवारों के बुजुर्गों को आमंत्रित कर उनका सम्मान करना सराहनीय पहल है। विद्यालय की इंचार्ज प्...