हल्द्वानी, जुलाई 1 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। बीते 22-23 जून को आगरा में आयोजित इंट्रैक्ट 3110 की जिला स्तरीय कॉन्फ्रेंस में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी के इंट्रैक्ट क्लब के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में विद्यालय की 5 सदस्यीय टीम शौर्य सती, माही जोशी, राइमा बाजपेई, यशराज अधिकारी और ओजस्विन तिवारी ने पब्लिक स्पीकिंग, उद्यमिता, सामुदायिक सेवा पर अपनी बात रखी। इस दौरान इंट्रैक्ट क्लब का संचालन करने वाली शिक्षिका हेमा ओली को भी सम्मानित किया गया। शिक्षक धर्मेश पांडे, यामिनी भट्ट भी टीम का हिस्सा रहे। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा, प्रबंधक इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरेश वाजपेयी ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...