प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से विश्व विरासत दिवस के अवसर पर इलाहाबाद संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। डॉ. जमील अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन कर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अध्ययन किया। संग्रहालय की संरक्षण विशेषज्ञ स्वेता सिंह ने संरक्षण विज्ञान पर व्याख्यान देते हुए पाषाण मूर्तियों के संरक्षण की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से संरक्षण प्रक्रिया को समझा। इस दौरान डॉ. संजू मिश्रा और डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने धरोहर संरक्षण की आवश्यकता और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर दिवस: धरोहर के संरक्षण की आवश्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.