प्रयागराज, फरवरी 3 -- युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) नैनी में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता जोमी टी. जोस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड अवेयरनेस, बेंगलुरु) ने तनाव, चिंता, अवसाद और शैक्षणिक दबाव पर चर्चा की। उन्होंने सरकारी हेल्पलाइन 14416, टेली मानस जैसे डिजिटल संसाधनों की जानकारी दी। प्रिंसिपल प्रो. संजय श्रीवास्तव ने स्वागत किया। डीन डॉ. मानस पांडे ने उद्देश्य बताया। संचालन पूजा सचदेवा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीप्ति तिवारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...