छात्रों ने जाना उत्पादन मानकीकरण
बोकारो, मई 22 -- बोकारो। जीजीईएस कांड्रा, चास, बोकारो के इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं ने शनिवार को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्स की ओर से प्रायोजित औद्योगिक अनुभव भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण बालीडीह स्थित बोकारो टिंबर सीजनिंग प्लांट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बीआईएस के सौरभ राय ने किया। संस्थान की ओर से डीन एकेडमिक्स एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोऑर्डिनेटर प्रो. अजहर इमाम तथा एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. शफाक रहमत ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा संस्थान में बीआईएस मेंटर हैं तथा संस्थान के लगभग 150 छात्र-छात्राएं बीआईएस क्लब में पंजीकृत हैं। संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह एवं निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.