जहानाबाद, फरवरी 7 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्रवंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय पोंडिल में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिमा कुमारी ने की। इस क्रम में मिशन वाटरशेड पुनरुत्थान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं विद्यार्थियों के द्वारा जल एवं भूमि संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ ली गई। सभी ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण विभाग के उपनिदेशक आशीष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर अक्षय कुमार, अभियंता अशोक कुमार, सुजीत कुमार सिंह तथा सोशल मोबिलाइज सबिता कुमारी उपस्थित थी। अनिल श्रीवास्तव एवं एसी गोस्वामी ने जल एवं भूमि संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक संसाधन विषय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.