शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तिलहर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्रों ने तकनीकी पहलुओं को समझा। कार्यक्रम में एआरपी आकाश शंखधार, नरेंद्र जायसवाल, हिर्देश कुमार सिंह, आदित्य शर्मा, सुरजीत सक्सेना और पंकज पाठक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...