कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अटल इकाई एक की ओर से बिठूर के बरावनपुर गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी की देखरेख में स्वयंसेवकों ने गांव में प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में भी स्वयंसेवकों ने सहयोग किया तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनवाने में ग्रामीणों की मदद की। शाम को विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...