नोएडा, दिसम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बिसरख मनोज सिंह, स्कूल के चेयरमैन टीपी सिंघल, प्रिंसिपल राजीव वर्मा, तुषार गुप्ता ने किया। इस दौरान छात्रों ने गायन और नृत्य की अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...