गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीजी कालेज के मुख्य द्वार पर छात्रों की होने वाली परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र धरना पर बैठ गये। कालेज प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए काउंटर पर कर्मियों की ओर से छात्रों का सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कालेज प्रशासन की ओर से कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर आमरण अनशन के साथ ही सड़क पर भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होने समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। वहीं परिसर में साफ सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग किया। प्रांत कार्यकारणी सदस्य ईशान ने बताया कि कॉलेज परिसर में लंबे समय से साफ-सफाई की व्यवस्था खराब है। छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा बाहरी विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.