संभल, मार्च 12 -- एसएम कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से छात्रावास संचालित किए जाने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की । प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों ने अवगत कराया छात्र हित में छात्रावास खुलवाने का प्रयास किया जाए, बड़े फिल्ड में लगी रोक को भी हटवाया जाए, प्रोफेसरके द्वारा कम संख्या में विद्यार्थी के आने पर कक्षा नहीं ली जाती है, एक शिक्षक व शिक्षिका द्वारा द्वारा कैम्पस में कर्मचारियों व प्रोफेसर के साथ अभद्रता व गाली-गलोच कर पूरे कॉलेज का वातावरण दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है, शिक्षक द्वारा बच्चों पर ट्यूशन पढ़ने व बच्चों को मानसिक रूप से प्रताणित व ट्यूशन पढ़ाने का दबाव व मिड-टर्म में कम अंक व फेल करने की धमकी दी जाती है, इसके कॉलेज कैम्पस में कैन्टीन व क...