लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा पांच के छात्र व छात्राओं ने शुक्रवार को जिला सोबरन मांझी पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न विषयों की पुस्तकों, पत्रिकाओं और संदर्भ ग्रंथों का अवलोकन किया। पुस्तकालय के अधिकारियों के द्वारा बच्चों को पुस्तकों के रख-रखाव, उनके वर्गीकरण और पुस्तकालय के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने शांत वातावरण में बैठकर कुछ समय अध्ययन भी किया। जिससे वे पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझ सकें। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। पुस्तकालय न केवल सूचना का केंद्र है, बल्कि यह स्वाध्याय की प्रवृत्ति को भी प्रोत्साहित करता है।मौके पर विद्या...