कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने और औद्योगिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने के उद्देश्य से वीएसएसडी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के एमकॉम और बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों को चौबेपुर स्थित लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।औद्योगिक इकाई के एचआर प्रमुख कुलदीप ने छात्रों को निर्माण प्रक्रिया, उत्पादों के उपयोग और इकाई के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि यहां निर्मित औद्योगिक मशीनें भारत सहित विश्व के 90 देशों में निर्यात की जाती हैं। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो. मनोज अवस्थी के संयोजन में आयोजित हुआ। भ्रमण में संकाय के कई शिक्षक एवं लगभग...