आरा, मार्च 25 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरूही के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक स्थलों नालंदा खंडहर एवं राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. कुसुमलता ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रत्यक्ष भ्रमण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान छात्रों के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ता है, जो जीवनभर याद रहता है। इसके बाद सभी छात्र राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 2500 वर्ष पुरानी 40 किलोमीटर लंबी साइक्लोपियन दीवार का अवलोकन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विश्व शांति स्तूप का भी दर्शन किया, जो रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित है। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों के बारे में कई नई जानकारियां ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.