रामपुर, दिसम्बर 3 -- राजकीय हामिद इंटर कॉलेज की ओर से छात्रों को मंगलवार को मुरादाबाद के तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं पाठ्यक्रमों बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी ,मैकेनिकल ,पैरामेडिकल डेंटल कॉलेज ,मेडिकल कॉलेज, कॉमर्स डिपार्टमेंट सहित विभिन्न के बारे में सम्यक जानकारी प्राप्त करते हुए माध्यमिक शिक्षा के बाद स्नातक स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश जानकारी के साथ वहां की प्रयोगशालाओं को भी देखा। शैक्षिक भ्रमण के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार गौतम ने छात्रों को बेहतर भविष्य के सृजन के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि छात्रों को शैक्षिक उन्नयन एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिवर्ष माध्यमिक विद्यालय ...