समस्तीपुर, मार्च 2 -- वारिसनगर। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत मनियारपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, वारिसनगर बाजार के 40 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। एचएम नित्यानंद विमल ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी भी प्राप्त होती है। इस दौरान छात्र-छात्राएं श्यामा माई मंदिर, दरभंगा तारामंडल, संग्रहालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर एवं दरभंगा महाराज किला सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण में शिक्षक दिनेश कुमार, आशा कुमारी, रितु कुमारी एवं मोहन कुमार बैठा आदि सहयोग में थे। इस शैक्षणिक यात्रा में अंशु कुमारी,जसिका कुमारी, शाइस्ता नाज, खंडदीप आनंद, गोलू कुमार आदि छात्र-छात्राओं शामिल थे।

हिंद...