छात्रों ने किया एचपीवी संक्रमण और जांच के प्रति जागरूक
कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के आनंदी मां-एक जीवन बचाओ अभियान (कैंसर मुक्त भारत यात्रा) के तहत एचपीवी जागरूकता सेमिनार एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, टीकाकरण और समय पर जांच के प्रति जागरूक करना रहा। विवि में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, स्लोगन और लेखन के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों को सरल व प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। संचालन डॉ. संघमित्रा महापात्रा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.