कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के खगोल विज्ञान क्लब की ओर से मंगलवार को आकाशीय गतिविधियों के अवलोकन के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार और क्लब मेंटर डॉ. प्रबल प्रताप सिंह की देखरेख में किया गया। छात्रों ने विशेष दूरबीन (टेलीस्कोप) के माध्यम से चंद्रमा सहित विभिन्न पिंडों का सूक्ष्म अवलोकन किया। कार्यक्रम के संयोजन में क्षितिज मौर्य, मुकेश यादव, श्रेष्ठ बाजपेयी, प्रतीक सिंह, आदव्य त्रिपाठी, आराधना सिंह एवं सचिन यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...