बेगुसराय, फरवरी 6 -- नावकोठी। हसनपुर बागर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत गुरुवार को ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल राजगीर के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना था। विद्यालय परिसर से प्रस्थान के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर शिक्षक रणजीत कुमार, अवनेश पाण्डेय, संतोष कुमार साह, मिथिलेश पाण्डेय, नूतन देवी आदि ने बच्चों के साथ रहकर पूरे भ्रमण की देखरेख की। शिक्षकों ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.