फरीदाबाद, मार्च 22 -- -कबड्डी और वालीबॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक झज्जर में शनिवार को 38वीं राज्य स्तरीय अंतर पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट संपन्न हुई। इसमें राजकीय महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में ओवर ऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की है। छात्रों ने कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिंटन और खो-खो में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक हासिल किए हैं। एथलेटिक मीट 18 से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी।इस उपलब्धि के लिए झज्जर के डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बतौर मुख्य अतिथि , तकनीकी शिक्षा हरियाणा निदेशक डॉ. वाईपीएस बैरवाल, प्रधानाचार्य पीडब्ल्यू सिरसा मंजू गेरा, संस्थान के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद को गोल्...