रांची, दिसम्बर 13 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज सिल्ली के भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं ने चार दिवसीय एडवेंचर टूर एवं फिजिकल सर्वे कैंप के दूसरे दिन पश्चिम बंगाल के तिलाईटांड़ और आड़सा के पहाड़ी क्षेत्रों में रोमांचक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षक तरुण और उनकी टीम ने छात्रों को रॉक क्लाइंबिंग, रस्सी बांधने की तकनीक तथा बर्मा ब्रिज का अभ्यास कराया। कॉलेज के श्यामल डे ने बताया कि शिविर में शामिल सभी छात्राओं और छात्रों के लिए यह एक यादगार और साहसिक अनुभव रहा। प्रशिक्षकों की निगरानी में छात्रों ने चुनौतीपूर्ण रॉक क्लाइंबिंग का अभ्यास कर आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना विकसित की। इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन और व्यावहारिक ज्ञान का विकास हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...