नोएडा, फरवरी 1 -- नोएडा। सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में कृति डिजाइन थिंकिग एंव नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में रचनातमक सोच और समस्या समाधान क्षमता को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों की ओर से तैयार किसबोट नामक रोबोट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। आयोजन में कक्षा चार से नौ और कक्षा 11 के छात्रों ने एआई, रोबोटिक्स, स्वास्थ्य, कृषि और सतत विकास विषयों पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...