रिषिकेष, अप्रैल 2 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि परिसर ऋषिकेश में चल रहे लैब ऑन व्हील्स प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को छात्रों को ऑटोमेशन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इन्फोसिस के रिसोर्स पर्सन एवं टेक्निकल ऑफिसर अमित कुमार द्वारा विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डिग्री कॉलेज परिसर में दूसरे दिन छात्रों ने ट्रैफिक लाइट सिस्टम कार्य संचालन एवं उसके प्रोटोटाइप, मॉल में उपयोग होने वाले स्मोक डिटेक्टर एलार्म सिस्टम, सेंसर आधारित स्ट्रीट लाइट के ऑटोमैटिक ऑन ऑफ सिस्टम के बारे में जाना, जिसमें छात्रों को वास्तविक जीवन में उपयोग होने वाली तकनीकों की समझ विकसित करने का अवसर मिला। बीसीए समन्वयक डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रों को एआई,...