समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- दलसिंहसराय। ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत पीयर टू पीयर लर्निंग के लिये उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिन्द बोचहा, मोहिउद्दीनगर नगर के छात्र-छात्राओं के एक दल ने मंगलवार को दलसिंहसराय के पगड़ा स्थित मां रंकिणी प्रा. आईटीआई के छात्र-छात्राओं से समूह बनाकर अपना ज्ञानवर्धन किया। संस्थान के निदेशक पंकज कुमार ने छात्र को विभिन्न प्रकार के उपकरण के बारे में बताया गया। , मशीन एवं टूल्स की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य मो. इंतसार, अनुदेशक बंटी कुमार, आनंद कुमार, बिट्टू कुमार, एवं बबीता कुमारी ने छात्रों से औद्योगिक जानकारी शेयर किये। शिक्षक मनोज शर्मा, सितेश आनंद, निकहत परवीन ने भी छात्रों के सवालों का जवाब देकर संतुष्ट किया। बस से आये स्कूली छात्रों का दल औद्योगिक संस्थान में जानकारी लेने के बाद काफी उत्साहित...