बिजनौर, मार्च 27 -- चांदपुर। जेपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान तथा इंडिया गेट का सफल शैक्षिक भ्रमण किया। यह यात्रा छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार साबित हुई। अमृत उद्यान में छात्रों ने प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे फूलों, सुसज्जित बाग-बगीचों और शांत वातावरण ने सभी को आकर्षित किया। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। छात्रों ने इंडिया गेट का भ्रमण किया, जो देश के वीर शहीदों की स्मृति में बना एक ऐतिहासिक स्मारक है। यहां पहुंचकर छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गए। यह क्षण सभी के लिए गर्व और सम्मान से भरा रहा।विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस सफल आयोजन में अहम भ...