संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मगहर महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम की महफिल सजाई। इस दौरान मनमोहक अंदाज में कार्यक्रम पेश किया गया। कम्पोजिट विद्यालय बकहा के छात्राओं ने 'तेरी वीणा की बन जाऊं तार, ऐसा दे मां मुझको वरदान जय मां सरस्वती' को झन्नाटेदार अंदाज में पेश किया। जिसकी धुन से पूरा पंडाल गूंज उठा।राजकीय इंटर कालेज के छत्राओं ने 'विश्व प्रेम की ओढ़ चदरिया' गीत पर भाव नृत्य व ग्रुप डांस किया। जिसे देख श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम को विद्यालय की छात्रा शेख शिरीन खान, मांशी विश्वकर्मा, अल्फिया नाज, रंजना अवंतिका, सुरुचि विश्वकर्मा, गरिमा पाण्डेय आदि ने मंच पर प्रस्तुत किया। जिनके परफार्म पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उच्च प्...