छात्रों तक ऑनलाइन ड्रग्स पहुंचाने वाला एमबीए पास तस्कर गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। स्वाट टीम अपराध शाखा और विजयनगर पुलिस ने छात्रों तक ऑनलाइन ड्रग्स पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीटेक और एमबीए पास आरोपी बिहार से आयातित गांजा और अन्य मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति करता था। उसके कब्जे से 894 ग्राम विभिन्न किस्म का आयातित गांजा, दो ग्राम कोकीन, 13 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा। इसी अभियान के तहत स्वाट टीम और विजयनगर पुलिस ने मंगलवार को संतोष मेडिकल कॉलेज की सर्विस रोड से थाना बुद्ध कॉलोनी जिला पटना, बिहार के नागेश्वर कॉलोनी ईस्ट बोरिंग रोड निवासी 34 वर्षीय कौस्तुभ मिश्रा उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.