आगरा, जुलाई 23 -- आगरा कॉलेज की एनसीसी आर्मी विंग और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण दिया गया। इसके माध्यम से युवाओं को आकस्मिक हृदयाघात के समय जीवन बचाने की तकनीक सिखायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. वीके सिंह और कैप्टन प्रो. अमित अग्रवाल ने किया। मुख्य चिकित्सा प्रशिक्षक और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल ने मिनीकिन्स (विशेष सीपीआर पुतलों) पर 90 मिनट का लाइव प्रदर्शन व अभ्यास कराया। छात्रों को चेस्ट कंप्रेशन और कृत्रिम सांस देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आईएपी सीपीआर की स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. सोनिया भट्ट ने बताया कि भारत में दो प्रतिशत से भी कम आबादी सीपीआर जानती है, जबकि 80-82 प्रतिशत ...