लखनऊ, दिसम्बर 10 -- केजीएमयू के विशेषज्ञों ने फ्रीडम फ्रॉम पॉवर्टी ट्रस्ट के सहयोग से ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय सीपीआर व बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें लगभग 400 छात्रों को आपात स्थिति में जीवन बचाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। हर छात्र को मैनिकिन पर हैंड-टू-हैंड प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. समीर मिश्र के निदेशन में छात्रों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें छाती दबाव, एयरवे खोलना, रेस्क्यू ब्रीथिंग के बारे में विस्तृत तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने छात्रों को रिद्म, दबाव की गहराई और सही तकनीक पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...