प्रयागराज, अगस्त 7 -- सिविल लाइंस स्थित रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के प्रयागराज चैप्टर की ओर से करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 250 से अधिक छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) पाठ्यक्रम और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता आईसीएसआई के कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शुक्ला ने छात्रों को सीएस पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया, सीएसईईटी, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल स्तर की परीक्षाओं तथा परीक्षा प्रारूप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान कॉरपोरेट जगत में कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका महत्वपूर्ण और सम्मानजनक है। इस क्षेत्र में रोजगार और करियर की व्यापक संभावनाएं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...