बिहारशरीफ, जून 20 -- हिलसा के एसयू कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ समापन फोटो हिलसा02-हिलसा के एसयू कॉलेज में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते बीडीओ अमर कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के एसयू कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए आयोजित वोलेंटियरशिप कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को एनएसएस की ओर से स्वच्छता जागरूकता एवं कचरा प्रबंधन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता के महत्व छात्रों को कचरा प्रबंधन के गुर सिखाये गये। बीडीओ अमर कुमार, प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी तथा डॉ. संदीपा इंद्रा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता केवल झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं है। इसे जीवन का संस्कार बनाना होगा। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गांवों को ओडीएफ प्लस ...