देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शनिवार को अमेजॉन वेब सर्विसेज का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए क्लाउड इग्नाइट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ डी आर गंगोडकर ने कहा कि आज के समय में टेक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके लिए युवाओं के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। करियर में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस और स्किल्स की आवश्यकता है। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को ईडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने और चलने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने वेबसाइट को इंटरनेट पर लाइव करना, टैक्सास नियंत्रण और क्लाउड फ्रंट व रूट 53 जैसे टूल्स की मदद से वेबसाइट को बेहतर तरह से चलाना सीखा। इस वर्कशाप का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ...