नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को यूपी साइबर सेल और स्कूल की काउंसलिंग सेल द्वारा छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा व डिजिटल नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम में साइबर सेल के अधिकारियों ने ठगी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड, डिजिटल गोपनीयता और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Shravasti News: किसी को न बताएं पिन और पासवर्ड यह भी पढ़ें- Shamli News: स्कूल परिसर में पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ, विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...