गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड का कक्षा बारहवीं में समाजशास्त्र व उद्यमिता का पेपर हुआ। केंद्रों पर प्रवेश देने से पहले छात्रों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। उड़न दस्ते ने जिले के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। यहां पर परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संचालित पाई गई।परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने कहा कि पेपर काफी आसान आया। पेपर में सभी प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित रहे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि केंद्रों पर संचालित हुई सीनियर सेकेंडरी की समाजशास्त्र व उद्यमिता विषय की परीक्षा हुई। कुछ केन्द्रों पर दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...