मेरठ, जुलाई 24 -- भाकियू किसान क्रांति ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक के निर्देश पर 26 जुलाई को बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष निखिल राव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर छात्र लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर सकी है। कहा कि मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद और बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से कार्यकर्ता 26 जुलाई को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: प...