बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- छात्रों को सफलता के दिये गये टिप्स शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के उषा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा दस की फाइनल असेंबली बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में आयोजित की गई। बैठक में डायरेक्टर राहुल कुमार, प्रिंसिपल रिंकू कुमार, सभी टीचिंग स्टाफ और स्कूल के छात्र मौजूद रहे। छात्रों को सफलता पाने के लिए आत्मविश्वासी, अनुशासित और खूब मेहनत करने की सलाह दी गयी। असेंबली का संचालन कक्षा दस के छात्रों ने किया। उसने स्कूल में मिले कीमती विचार, यादें और सीखने के अनुभव शेयर किए। छात्रों ने शिक्षकों और स्कूल मैनेजमेंट का लगातार मार्गदर्शन और सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर ने छात्रों को मोटिवेट किया और आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...