हरदोई, मार्च 14 -- बेनीगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र बेनीगंज से जूनियर हाईस्कूल के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए डालमिया चीनी मिल रामगढ़ सीतापुर भेजा गया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें देखकर सीखने का अवसर देने के उद्देश्य से शासन की ओर से शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे व्यावहारिक रूप से चीजों को समझ पाते हैं। बताया गया कि विभिन्न न्याय पंचायतों से करीब 100 छात्रों को बस के माध्यम से भ्रमण के लिए भेजा गया। छात्रों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिवमूर्ति त्रिपाठी प्रधानाध्यापक, नम्रता सिंह, शिक्षामित्र महेंद्र पाल सिंह, राजीव कुमार, मनमोहन सिंह और अरविंद कुमार क...