गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में लीडरशिप एंड डिस्कवरी वीक का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों को नेतृत्व, उत्तरदायित्व, नवाचार और वर्ष 2040 की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा की अवधारणा समझाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ऐसे नागरिक तैयार करना है जो भविष्य की चुनौतियों का नेतृत्व कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...