छपरा, मार्च 24 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के चंचलिया पूरब मध्य विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं को वैशाली के शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। प्रधानाध्यापक राजेश राय ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक और शैक्षणिक जानकारी देना है। दल को स्थानीय मुखिया नंदकिशोर साह एवं बीडीसी पूनम देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में शिक्षक राजेश राय, अब्दुल मनान अंसारी, देवेंद्र मिश्र, अकबर अली, अंजू देवी एवं कुमारी रूपल शामिल थे। तरैया व हरखपुरा में जर्जर बिजली खंभे से दुर्घटना की आशंका तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामकोला-तरैया रोड स्थित वाईडीबीएस कॉलेज के पास बिजली का खंभा बीच से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस पर ट्रांसफार्मर लगा है। यह खंभा कभी भी गिर सकता है। वहीं हरखपूरा गांव में भी सड़क किनारे एक जर्...