गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरसीसीवी कॉलेज में 120 घंटे का टेक4ऑल यूआई डेवलपर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 65 छात्राओं ने यूआई डेवलपमेंट, वेब टेक्नोलॉजी एवं प्रोफेशनल सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू चावला ने कहा कि उद्योग आधारित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के तकनीकी ज्ञान, आत्मविश्वास एवं रोजगार क्षमता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...