हापुड़, अगस्त 2 -- केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को विपक्ष ने भड़काने का काम किया था। वरना छात्र शांतिपूर्ण अपनी आवाज उठा रहे थे। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का हम समर्थन नहीं करते हैं। हमने भी आंदोलन चलाए हैं, इसलिए जानते हैं किन परिस्थितियों में पुलिस लाठीचार्ज करती है। ऐसे अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। वह मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रविवार को बोल रहे थे। रामदास अठावले ने सबसे पहले भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने का काम कर रही है। आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में चौथे नं...