मेरठ, जनवरी 4 -- परीक्षितगढ़। मेरठ कॉलेज फार गर्ल्स एजुकेशन चितमाना शेरपुर में छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। जिन्हें पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए। मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद तथा राजनीति में भी आगे आना चाहिए। सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं, रालोद मुखिया व मंत्री जयंत चौधरी ने रालोद सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक स्टेडियम बनवाने की जिम्मेदारी दी है जिससे ग्रामीण क्षेत्र का युवा वर्ग खेलों में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सके। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार की छात्र-छात्राओं को टेबलेट देने की योजना का सभी को लाभ उठाना चाहिए। कॉलेज चेयरमैन डॉ. राहुल त्यागी ने मुख्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर ...