रांची, जून 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के बीबीए विभाग की ओर से यूपीएससी की तैयारी को लेकर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीबीए सत्र 2020-23 एवं एमबीए 23-25 के छात्र मो इस्तियाक रहमान इस सत्र के विशिष्ट वक्ता के रूप में मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार और बीबीए को-ऑर्डिनेटर डॉ तरुण चक्रवर्ती ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को इस्तियाक के दृढ़ निश्चय, परिश्रम और अनुशासन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य का निर्धारण और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को कहा। इस्तियाक ने कहा कि यूपीएससी जैसी परीक्षा की तैयारी तभी शुरू करें, जब उनके मन में स्पष्ट हो कि उन्हें सिविल सर्विसेज में ही जाना है। आज के युग में यूपीएससी से संबंधित सारी जानकारियां, स्टडी मटेरियल, टेस्ट सीरीज ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऑप्शनल पेपर का च...