छात्रों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई
मुरादाबाद, मई 12 -- महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। सह जिला विद्यालय निरीक्षक सतानंद शर्मा ने कहा जिन छात्र-छात्राओं की आयु 18 वर्ष से कम है उन्हें दोपहिया और चार पहिया वाहन नहीं चलना चाहिए और न ही विद्यालय लेकर आना चाहिए। यदि कोई भी छात्र 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का है उसे अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेना चाहिए। यदि वह बिना लाइसेंस वाहन चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही करवाई उसके अभिभावकों के खिलाफ भी की जाएगी। इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी छात्रों को यातायात के नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी इस मौके पर मेजर राजीव ढल ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.